एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही भाजपा - जितेंन्द्र सिंह
चौडगरा फतेहपुर जनपद के मलवाँ विकासखंड के मौहार स्थित एक लॉज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मलवाँ जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोष्ठी आयोजित कर अंत्योदय के प्रणेता समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तित्व का विकास का सपना दिखाने वाले जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख मलवाँ, सुरेश तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गौतम,शीलू सिंह पूर्व प्रधान साईं,रिशू सिंह, गंगासागर, अभिमन्यु सिंह, मयंक सिंह, रहे मौजूद।