अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए शिक्षकों ने सपा के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मान सिंह यादव को सौंपा ज्ञापन।

 अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए शिक्षकों ने सपा के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मान सिंह यादव को सौंपा ज्ञापन।


फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य हुआ प्रयागराज स्नातक शिक्षक विधायक डॉक्टर मान सिंह यादव के फतेहपुर आगमन पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष निधान सिंह यादव की के नेतृत्व में शादीपुर चौराहे पर डॉक्टर मान सिंह यादव की गाड़ी रुकवा कर सौंपा गया ज्ञापन। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तमाम शिक्षकों ने विधान परिषद सदस्य से नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने की बात कही। वही जिला अध्यक्ष निधान सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की नौकरियों में 1 जनवरी 2004 तथा उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में 1 अप्रैल 2005 से शिक्षकों/ कर्मचारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा, पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है। जो ना तो शिक्षकों/ कर्मचारियों के हित में है और ना ही प्रदेश एवं देश हित में है। क्योंकि कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार का पैसा प्राइवेट कंपनियों के पास जमा हो रहा है। जिसका ना कोई भविष्य है और ना ही कोई गारंटी यह व्यवस्था पूर्णतया निराधार हैं। जिसको लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया वही सरकारी परिसंपत्तिया देश की धरोहर हैं। सरकारी संस्थान रोजगार सृजन के माध्यम है। सरकारी संस्थान का निजीकरण करना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इन संस्थानों की परिसंपत्तियों एवं उनके कार्यरत कर्मचारी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इनको निजी हाथों में सौंपना उचित नहीं है। निजी करण से जनता का शोषण तथा प्राइवेट कंपनियों का लाभ होता है जोकि एक लोक कल्याणकारी राज्य की संकल्पना के खिलाफ है। विधान परिषद सदस्य व प्रयागराज स्नातक शिक्षक विधायक को विज्ञप्ति सौंपते समय मुख्य रूप से अशोक सिंह, बाबूलाल पाल, तरुण सिंह, रामबरन, रामप्रवेश, महेंद्र मौर्य, हेमचंद चौधरी, अरविंद विश्वकर्मा, मनोज वर्मा, मिथिलेश गौतम, रमाशंकर गुप्ता, देवेंद्र पांडे, मनीष गुप्ता, शमी अशरफ, प्रवेश कुमार आदि सैकड़ों लोग रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ