कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाली यूपी की कमान गुप्त प्रशिक्षणों की मीडिया को भी ना हो खबर कानों कान
नवरात्रि तक कांग्रेस विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकता हैं
फतेहपुर के राधा नगर स्थित एक लाज में दिल्ली से आए कांग्रेस के प्रशिक्षकों ने फतेहपुर जनपद के न्याय पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को इस बार किस तरीके से लड़ना है यह गुर सिखा गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव की कमान संभाले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। जिन गलतियों से कांग्रेस उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मात खाती रही है उन गलतियों से सीख लेते हुए इस बार गुप्त प्रशिक्षण कराए जाने का भी कांग्रेस हाईकमान ने निर्णय लिया और इसी के चलते मीडिया से भी दूरी बनाई गई। सूत्र बताते हैं की कांग्रेस इस बार अन्य पार्टियों की गतिविधियों पर तो नजर रखे हुए हैं लेकिन खुद की तैयारियों को तीव्र गति से करते हुए उस तैयारी को दूसरे लोग ना जान पाए ना समझ पाए ऐसा कार्यकर्ताओं को सिखाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस बार हवा में कांग्रेस टिकट भी वितरित नहीं करेगी। जमीनी स्तर पर तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को टिकट में तरजीह दी जाएगी। सूत्र यह भी बता रहे हैं की अक्टूबर माह में नवरात्रि पर्व पर कांग्रेस हाईकमान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी इसके साथ ही दीपावली तक सारे विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। बड़ी बात यह है की फतेहपुर में जिस तरीके से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने संगठन को खड़ा कर दिया है। सभी विधानसभा में बूथ स्तर तक बनाए गए बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जा रही है। जो प्रशिक्षण फतेहपुर मुख्यालय में हुआ है यही प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर भी होगा और सर्वे टीम के माध्यम से सभी छहों विधानसभा में उम्मीदवारों की सूची उनकी मेहनत के हिसाब से जारी होगी। अब देखने वाली बात यह है की एक-एक विधानसभा में कई कई दावेदार टिकट मांग रहे हैं। उनमें से कांग्रेस हाईकमान किसे उम्मीदवार बनाती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में गुप्त बैठकों व कांग्रेस की तैयारियों का कितना असर होता है यह तो कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में सीटे जीतने के बाद ही पता चलेगा। हांलांकि आखिरी आंसू के संपादक विवेक श्रीवास्तव से कांग्रेस के कुछ खास सिपहसालार ने बिना नाम छापे बताया की आखिरी आंसू की खबर व सुर्खियों पर कांग्रेस हाईकमान की भी नजर रहती है। लिहाजा फतेहपुर से जो भी कांग्रेस के पक्ष में आखिरी आंसू खबर प्रकाशित होती है या अलग-अलग विधानसभा में तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बाबत आखिरी आंसू लिखता है। उन प्रत्याशियों के बाबत भी कांग्रेस हाईकमान उनकी जमीनी मेहनत पर उनके विधानसभा के लोगों से बात करके टिकट पर विचार कर सकता है।