अज्ञात महिला का शव बरामद

 अज्ञात महिला का शव बरामद


फतेहपुर, 14 सितम्बर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुरूपुर घाट से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 70 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव की खबर सुन सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने मौजूद लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह भेज दिया है।

टिप्पणियाँ