लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न
संवाददाता बाँदा।तिंदवारी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने तिंदवारी में विधानसभा ब्लाक एवं नगर की समीक्षा बैठक कर जनसंवाद किया।
इस दौरान उन्होंने कहा की लोहिया वाहिनी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अब अपनी कमर कस लें तथा है बूथ पर चल रहे अभियान के तहत वोट बढ़वाने का काम करें तथा जन जन तक पहुंचकर समाजवादी पार्टी के विकास कार्य तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करें
जिससे 2022 में समाजवादी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव जी को सरकार मजबूती के साथ बना सकें।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल आकाश कान्हा जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी मनोज यादव ब्लाक अध्यक्ष रामनरेश निषाद नगर अध्यक्ष शरीफ अहमद राजेश यादव मृत्युंजय यादव सहित लोहिया वाहिनी के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनिल यादव तथा संचालन नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया।