छत से गिरकर महिला घायल
फतेहपुर हदगांव कस्बा में छत में कपड़ा फैलाने गई एक लगभग 45 वर्षीय महिला का पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ी और बुरी तरह घायल हो गई उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जानकारी के अनुसार हदगांव कस्बा निवासी संतोष कुमार की पत्नी सुनीता देवी छत पर कपड़ा फैलाने गई थी तभी पैर फिसल जाने से नीचे गिर पड़ी और घायल हो गई वहीं परिजनों ने तत्काल महिला को सरकारी एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।