करंट से अधेड़ झुलसा
फतेहपुर, 08 सितम्बर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियाबाद में बुधवार की दोपहर स्लेब डालते समय घरेलू बिजली की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय अधेड़ की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अलियाबाद गांव निवासी मुन्नू का पुत्र प्यारेलाल राजमिस्त्री है। आज अपने ही घर पर छत डाल रहा था। तभी घरेलू बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।