मुंबई में धमाल मचा रहे हैं फतेहपुर के शिवार्थ श्रीवास्तव

 मुंबई में धमाल मचा रहे हैं फतेहपुर के शिवार्थ श्रीवास्तव



फतेहपुर। चौक हजारीलाल फाटक के रहने वाले फिल्म निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा के बेटे शिवार्थ श्रीवास्तव इन दिनों मुंबई में धमाल मचा रहे हैं। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि अब तक वह 50 से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं। जिसमें बड़े कलाकार गोविंदा, विवेक ओबरॉय, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा की बेटी टीना हुजा जैसे नाम शामिल है। हम आपको बता दें कलर्स चैनल पर मधुबाला, लाइफ ओके पर गुस्ताख दिल, स्टार प्लस पर कहीं तो होगा के लिए भी शिवार्थ श्रीवास्तव कोरियोग्राफ कर चुके हैं। वही माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम जिसमें 2019 में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे थे उनके सामने भी शिवार्थ श्रीवास्तव ने शो प्रस्तुत किया। तो 2021 में कोरोना के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सामने ऑनलाइन शो प्रस्तुत किया।इस दौरान कैलाश खेर ने भी अपना शो प्रस्तुत किया।2016 में आईपीएल के लिए अपना शो प्रस्तुत कर चुके हैं। स्टार परिवार के लिए जी रिश्ते अवार्ड के लिए  काम करके फतेहपुर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। अब तक यह सोनू सूद, ऋतिक रोशन जैसे नामचीन हस्तियों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। शिवार्थ श्रीवास्तव की माने तो वह लोकल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए फतेहपुर, कानपुर, इलाहाबाद जैसी जगहों पर भी अपने गुरु, अपने पिता सत्यार्थ सिन्हा के निर्देशन में फिल्म के माध्यम से मौका देकर उनको भी निखारने का काम करेंगे।वह मुंबई में क्रेजी ग्रुप के नाम से  कंपनी बनाया है जिसके तहत अब तक कई देशों में शो भी कर चुके हैं और भविष्य में रेमो डिसूजा, मास्टर गणेश, मास्टर महादेवन जैसे कोरियो ग्राफर बन कर अपना नाम रोशन करना चाह रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
अढावल कंपोजिट मोरम खनन पट्टा क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
चित्र
900 बोरी मील से चावल की चोरी को लेकर लघु उधोग भारतीय ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम
चित्र
महराजपुर पुलिस ने नकली एक्टिव ह्वील डिटर्जेंट पाउडर फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
चित्र
सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कोअज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर दी गई धमकी
चित्र
असोथर थाना क्षेत्र से दो युवतियां लापता परिजनों ने जताई आशंका क्षेत्र में फैली सनसनी
चित्र