जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के 46 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फतेहपुर।आज दिनांक- 06 अक्टूबर 2021 को "आत्मा" प्रायोजित सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नालाजी योजनान्तर्गत कृषि विभाग, फतेहपुर के तत्वाधान में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के कुल 46 किसानों के दल को दिनांक- 06 अक्टूबर 2021 तक के भ्रमण हेतु जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि गोबिन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखण्ड में 110 वां अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसान आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी व सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अपने गांव व क्षेत्र के किसानों को जानकारी देंगे और बेहतर ढंग से खेती कर आय में वृद्धि करेंगे।इसी क्रम में उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने कहा कि किसान मेला भ्रमण एवं जानकारी के साथ ही पंतनगर के उन्नतिशील किस्मों के बीज प्राप्त कर सकेंगे, तथा वहां के विभिन्न फार्म गेंहू, एवं दलहन तिलहन क्षेत्र का भ्रमण कर सकेंगे।इसके साथ ही बागवानी एवं औषधीय खेती एवं डेयरी फार्म व मुर्गी फार्म तथा मत्स्य हैचरी एवं मत्स्य पालन विभाग में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही मशरूम एवं खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।भ्रमण दल की रवानगी में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आर0डी0 अहिरवार तथा सहायक निदेशक मत्स्य आर0डी0 प्रजापति ने किसानों को सम्बन्धित जानकारी ग्रहण करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया।भ्रमण दल का संचालन कर रहे प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि किसानों को पंतनगर में आयोजित किसान मेला के साथ ही वहां के विभिन्न विभागों के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।इस मौके में भानुप्रताप सिंह, देवेन्द्र कुमार, आशीष दीक्षित, सन्तोष कुमार, आशाराम,अनीता देवी, रामशंकर, दीनानाथ, सुरेश तिवारी आदि भ्रमण में जा रहे हैं।
दिनांक- 06 अक्टूबर 2021
(राममिलन सिंह परिहार)
उप कृषि निदेशक
फतेहपुर