किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान LP
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधन्नापुर में शुक्रवार की दोपहर खेत से काम कर घर वापस लौटी 17 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार उधन्नापुर गांव निवासी शिव सागर की पुत्री पुष्पा देवी अपने परिवार के साथ खेतों में धान काट रही थी। दोपहर लगभग दो बजे वह खेत से वापस आई और अंदर पंखे से हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को जब हुई तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।