श्रीबांके बिहारी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में छठवें दिन भी छाई कृष्ण भक्ति की बयार

 श्रीबांके बिहारी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में छठवें दिन भी छाई कृष्ण भक्ति की बयार



फतेहपुर।आचार्यकुलम संस्थान द्वारा आयोजित पितृ मुक्ति यज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा महारास की कथा जिसमे जीव और ब्रम्ह के मिलन की चर्चा करते हुए आचार्य अशोक बाजपेयी ने बताया कि जीव की पूर्णता ब्रम्ह से मिलन में है। श्रीकृष्ण बलराम की मथुरा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि अहंकार रूपी कंस का विनाश बिना कृष्ण के संभव नही है और जब तक अहंकार नष्ट नही होता तब तक जीव की मुक्ति नही हो सकती। उद्धव गोपी संवाद पर परमात्मा से प्रेम की पराकाष्ठा पर भी वृहद प्रकाश डाला। जरासंध की कथा कहने के पश्चात रुक्मणि विवाह की कथा प्रारम्भ हुई जिसमें विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में भक्तों की अपार भीड़ रही जिसके लिए आयोजक आचार्यकुलम संस्थान के संस्थापक आचार्य विनोद शुक्ला ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।आज नगर के सिद्ध श्रीबांके बिहारी मंदिर में  चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रमुख रूप से प्रेमा सिंह राठौर, हरि सिंह, अन्नू सविता, वंदना द्विवेदी, जुगल किशोर, प्रदीप, प्रमोद शुक्ला, रामनरेश तिवारी, माखनलाल केशरवानी, राज किशोर, मधुसूदन दीक्षित आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ