भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से सदस्यता अभियान चलाकर की गई बैठक
संवाददाता बाँदा :- जनपद के बबेरू कस्बे के अंतर्गत नगर पंचायत परिसर के पास महिला मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर कीगई बैठक
वही इस सदस्यता अभियान में बैठक की अध्यक्षता बबेरू महिला मंडल अध्यक्ष माया श्रीवास्तव के द्वारा की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले से आई जिला महामंत्री स्वेता सिंह मौजूद रहे वही नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह एवं मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित मंडल महामंत्री चंद्र मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे
एवम महिला मोर्चा कि जिला कोषाध्यक्ष सुशीला नामदेव अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता बाल्मीकि महिला मीडिया मंडल प्रभारी प्रभा सिंह परिहार मंडल उपाध्यक्ष प्रीति चित्रांशी बबेरू मंडल मंत्री सुनीता यादव महामंत्री रंजना मौर्या एवं सदस्य विनीता गुप्ता पुष्पा गुप्ता सविता गुप्ता आदि मुख्य रूप से सदस्यता अभियान में मौजूद रही वही कस्बा बबेरू के नगर पंचायत परिसर के सामने कैंप लगाकर भाजपा की महिला मोर्चा के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान और सैकड़ों की तादाद में मिस्ड कॉल के माध्यम से बनाए गए सदस्य वही सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला महामंत्री श्वेता सिंह के द्वारा बताया गया है कि हमारे द्वारा सदस्यता का महा अभियान चलाया जा रहा है और यह पूरे देश में अभियान अभी दो दिन तक और चलेगा जिसके चलते आज बबेरू में महिला मोर्चा की तरफ से सदस्यता अभियान चलाकर लगभग 100 लोगों से ज्यादा की संख्या में सदस्य बनाए गए हैं और अभी यह कार्यक्रम 2 दिनों तक और चलेगा