युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या
बांदा संवाददाता।बिसंडा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर पर सुबह 4 बजे लाइसेंसी 312 बोर दोनाली बन्दूक से खुद को गोली मार लिया है। जिससे मौत हो गई है! वहीं पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हैं।
पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना गांव का है। जहां के रहने वाले मेहनंद लोधी पुत्र दादूराम लोधी उम्र लगभग 25 वर्ष यह अपने घर पर आज सुबह 4 बजे लाइसेंसी 312 बोर दो नली बंदूक से अपने ऊपर गोली मार लिया। जैसे ही गोली की आवाज परिजनों ने सुनी तो मेंहनंद की मां सुनैना देवी दो अपने पड़ोडियों के साथ पुत्र को सुबह थाने पर लेकर बेहोशी हालत पर पहुंचे! तभी पुलिस के द्वारा बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्काल भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बांदा में भिजवा दिया गया है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। और परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया की घटना के समय मृतक के पिता दादूराम लोधी मध्यप्रदेश अपनी बेटी के यहां गए हुए हैं। इस विषय में भी पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं।