बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

 बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान



250 लोगों को बनाया गया सदस्य


बिंदकी फतेहपुर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें ढाई सौ लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद फतेहपुर जनपद के सदस्यता प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

मंगलवार को नगर के गांधी चौराहे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक सदस्यता अभियान जलाया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा केंद्र तथा राज्य सरकार की जनता के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर लोगों के बीच लगातार अच्छा प्रभाव जा रहा है इसी के कारण लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं और निश्चित रूप से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत की बनेगी इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल के अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री रोहित कश्यप भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ