एकारी गाँव में कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समा

 एकारी गाँव में कवियों ने अपनी रचनाओं से  बांधा समा



फतेहपुर। जनपद के हसवा विकास खंड के महादेव प्रसाद इंटर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष ता वरिष्ठ साहित्यि कार विष्णु शुक्ला ने की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की शुरुआत कवि समीर शुक्ला ने सरस्वती वंदना के साथ की। दुलहिन के आगे फेल है कैटरीना, हमार गांव मुंदरी में जैसे नगीना पढकर श्रोताओं को हंसाया। प्रतापगढ़ से आये कवि लवलेश यदुवंशी ने पढा - न अच्छा चीन अमरीका न पाकिस्तान लगता है, सभी देशों में सुंदर अपना हिंदुस्तान लगता है। रायबरेली से आये कवि जमुना प्रसाद पांडेय ने काव्य पाठ पढकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। नवीन शुक्ल नवीन ने महाकाव्य महाभारत से पंक्तियों को जोडते हुए पढा कि- दुर्योधन घर श्याम रोज अब मेवा खाने आते है, खुद माधव ही चीर हरण के दांव सिखाने आते है। प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून पंक्तियाँ पढकर लोगों में जोश पैदा कर दिया‌ । उन्होंने पढा- विसंगतियों से जो लड़ जाए वही फौलाद पैदा हो, हिला दे भ्रष्ट दीवारें वही अनुनाद पैदा हो। मधुसूदन दीक्षित ने नारी शक्ति पर बोलते हुए पढा कि सीताओं को आज भी मार रहें है।प्रखर श्रीवास्तव, विष्णु शुक्ला, नवीन पांडेय, संदीप शरारती आदि ने काव्य पाठ पढ लोगों को आनंदित किया। इस मौके पर प्रबंधक नरेंद्र मुंशी, श्यामलाल प्रजापति, रामजी, सपना, संतोष कुमार आदि रहे।

टिप्पणियाँ