फ्लैग : रमुवा-पंथुवा में आयोजित हुआ भाजपा का पंचायत सम्मलेन

 फ्लैग : रमुवा-पंथुवा में आयोजित हुआ भाजपा का पंचायत सम्मलेन



सदर विधायक ने किया भाजपा की नीतियों व नीतियों का गुणगान


 पंचायती व्यवस्था को मजबूत बनाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान: विक्रम सिंह


फतेहपुर। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही है, वैसे वैसे विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के रमुवा पंथुवा गांव में पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी, सभासदों समेत विभिन्न पदों में आसीन लोगों का फूल माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। पंचायत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी लोगों का हित बरकरार है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महात्मा गांधी ने काफी संघर्ष किया। जब बात बनती न देखी तो महात्मा गांधी ने तत्कालीन देश के नेताओं को आमरण अनशन करने की धमकी दी, तब कहीं जाकर पंचायती राज कानून लागू हुआ। उन्होंने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने गांवों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में बनी केंद्र की प्रचंड बहुमत की सरकार के बाद से पंचायतों को समृद्ध, खुशहाल बनाने का तेजी के साथ काम किया गया। जिसका नतीजा है कि आज देश का किसान खुशहाल हुआ है, किंतु कुछ विपक्षी लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है जिसकी वजह से वह भ्रम की स्थिति किसानों के बीच पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार है, जिसको ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो बिना उद्देश्य के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करती है उद्देश्य पूर्ण ढंग से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, सुनिधि तिवारी,   कार्यक्रम के संयोजक उमेश चंद त्रिवेदी, शिवम शिवहरे, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला भाजपाई मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ