हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभाएं
फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा के पट्टीशाह,अस्तुपुर, मनमोहनपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। वही कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर हुसैनगंज विधानसभा के तेजतर्रार कांग्रेसी नेता व जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने कहा कि जिस तरीके से क्षेत्र में जनता उनका साथ दे रही है। इससे साफ जाहिर है कि इस क्षेत्र की जनता हुसैनगंज में बदलाव चाह रही है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना चाह रही है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश की दशा को बदलने का काम जनता करना चाह रही है। उन्होंने कहा अगर हुसैनगंज विधानसभा की जनता ने उनका समर्थन किया और कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें टिकट देकर क्षेत्र में सेवा करने का मौका दिया तो वह हुसैनगंज विधानसभा की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।