सदर विधायक का युवा नेता ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
फतेहपुर।नगर क्षेत्र फतेहपुर के विराहिमपुर गांव में सदर विधायक विक्रम सिंह का युवा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। वही समाजवादी पार्टी छोड़ आये सचिव यादव, मनोज मौर्या, गुड्डू मौर्या, सौरभ पाल, ज्ञानसिंह एव लगभग एक दर्जन युवाओं ने अरविन्द पाल जी के नेतृत्व में सदर विधायक विक्रम सिंह जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
वही सदर विधायक विक्रम सिंह जी ने कहा कि सभी युवा टोली बना कर जनसम्पर्क करके उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों को बताये। वही किसान मोर्चा के नेता अरविन्द पाल ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अलग अलग युवाओं की टोली बना दी गई है जो जन सम्पर्क अभियान को गति दें रहे हैं।
इस अवसर पर मनोज शुक्ला (पूर्व जिलाध्यक्ष), धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, हरिराम लोधी (सभसाद), अभिषेक शुक्ला, उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं तमाम ग्रामीणों के लोग मौजूद रहे।