लखनऊ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में श्रेया सिंह को किया गया सम्मानित
फतेहपुर। श्रेया सिंह को राज्य का सर्वोच्च युवा सम्मान राज्य विवेकानंद यूथ एवार्ड उत्तर प्रदेश शासन की अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण विभाग डिम्पल वर्मा ने लखनऊ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में दिया गया है जिसमे पचास हजार रुपए का नगद राशि, विवेकानन्द की प्रतिमा व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। श्रेया को यह पुरस्कार पर्वतारोहण, विज्ञान, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में प्रशासनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है पुरस्कृत होने पर माता सुशीला सिंह, कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी व लक्ष्मण पुरस्कार विजेता और उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के सदस्य रविकांत मिश्रा सहित प्रदेश के युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। यह पुरस्कार शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदेश के 10 युवाओं को व्यक्तिगत श्रेणी में और पुरूष व महिला मंगल दलों को प्रदान किया जाता है।