मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनरों की धनराशि मुख्यालय से किया अंतरित

 मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनरों की धनराशि मुख्यालय से किया अंतरित



फतेहपुर।जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर के0 एस0 मिश्र ने बताया कि 05 जनवरी को  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने निवास पर वृद्धावस्था पेंशन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन की राशि प्रतिमाह रु0 पांच सौ से बढ़ाकर रु0 एक हजार प्रतिमाह करने के फलस्वरूप बढ़ी हुई दर से पेंशन की धनराशि सीधे मुख्यालय से अंतरित करते हुए, तीनों योजनाओं के पेंशनरों को सम्मान किया गया तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बिजनौर, सहारनपुर, वाराणसी, चित्रकूट एवं कुशीनगर के पेंशनरों से सीधे संवाद करते हुए उनका कुशल क्षेत्र पूछा तथा पेंशन की बढ़ी हुई धनराशि की जानकारी देते हुए, सभी पेंशनरों को बधाई दी।

जनपद फतेहपुर में कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 की वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में श्रीमती अपूर्वा दुबे जिलाधिकारी, सत्य प्रकाश मुख्य विकास अधिकारी, के0एस0 मिश्र जिला समाज कल्याण अधिकारी, नीरज कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुश्री प्रगति मिश्रा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी,आर0 एस0 वर्मा जिला सूचना अधिकारी ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 05,  पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के 05, दिव्यांग पेंशन योजना के 05 लाभार्थियों ने उक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजना की दरों से वृद्धि करते हुए बढ़ी हुई पेंशन की धनराशि तीनों योजनाओं के खाते में अंतरित कर दी गई है।

 कुष्टवस्था पेंशन की प्रतिमाह धनराशि रु0 2500/- से बढ़ाकर रु0 3000/- प्रतिमाह कर दिया गया है। जनपद फतेहपुर में चारों पेंशन योजनाओं के लाभ हेतु का विवरण निम्नवत है।योजना का नाम- वृद्धावस्था पेंशन लाभान्वितो की संख्या-62197

भुगतान की गई धनराशि (रु0 लाख में)-2778.00

योजना का नाम- पति की मृत्युप्रान्त निराश्रित महिला पेंशन

लाभान्वितो की संख्या-39791

भुगतान की गई धनराशि (रु0 लाख में)-1781.66

योजना का नाम- दिव्यांग पेंशन

लाभान्वितो की संख्या-15747

भुगतान की गई धनराशि (रु0 लाख में)-314.00

योजना का नाम- कुष्टवस्था पेंशन लाभान्वितो की संख्या-133

भुगतान की गई धनराशि (रु0 लाख में)-10.64

टिप्पणियाँ