अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर जिला महिला अस्पताल बाँदा में जन्मी 10 नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव

 अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर जिला महिला अस्पताल बाँदा  में जन्मी 10 नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव



बाँदा संवाददाता।अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘‘नवेली-बुन्देली’’ नामक अभिनव पहल के अन्तर्गत जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल द्वारा जिला महिला अस्पताल बांदा में जन्मी 10 नन्ही परियों का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया व उनकी माताओं व दादी नानी के साथ  केक काटा गया तथा जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र दिया गया। 08 मार्च, 2022 को ’’अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस’’ के पावन पर्व पर 10 ’’नवेली-बुन्देली’’ के साथ सम्पूर्ण जनपद में कुल 25 बच्चियों के साथ पूरे जनपद में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया

नवेली-बुन्देली अभियान जनपद में  25 दिसम्बर, 2022 से शुरू किया गया था, तब से लेकर आज तक कुल 2704 बच्चियों का जन्म दिवस केक काटकर  मनाया गया जिला महिला चिकित्सालय में सम्पन्न ’’नवेली-बुन्देली’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल द्वारा उपस्थित कन्या की माताओं, दादी, नानी व अन्य परिजनों को सम्बोधित करते हुये उन्हें ’’अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस’’ की बधाई के साथ शुभकामनाएं दी तथा उन्हें बताया कि कन्या अभिशाप नहीं, वरदान है।  जिलाधिकारी द्वारा उनकी माताओं, दादी, नानी को यह भी संकल्प दिलाया गया कि कन्या के लालन-पालन, शिक्षा-दिक्षा में कोई कमी नहीं करेंगे और उन्हें अच्छी परवरिश के साथ पढ़ाई लिखाई की अच्छी व्यवस्था करेंगे ताकि बच्चियां सशक्त बने। सभी ने अपनी सहमति दी तथा सभी ने एहसास किया कि उनके यहां जन्मी कन्या कन्या न होकर उनके लिये परी/फरिस्ता बनकर आई है।

टिप्पणियाँ