एमएलसी चुनाव : बांदा हमीरपुर सीट से जांच के बाद 5 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

 एमएलसी चुनाव : बांदा हमीरपुर सीट से जांच के बाद 5 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज



बांदा संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव  में बांदा हमीरपुर सीट से नामांकन कर एमएलसी बनने का ख्वाब देख रहे 5 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो जाने से उनके सपने टूट गए हैं। अभी भी चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी डटे हुए हैं। 

मंगलवार को चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय बांदा में स्थित कलेक्ट्रेट मैं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान नामांकन पत्रों की जांच की गई जांच के दौरान पांच निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। इनमें जनपद चित्रकूट निवासी अपने आप को सपा का प्रत्याशी बताने वाले लवलेश कुमार सिंह यादव का पर्चा भी खारिज हो गया है।इसके अलावा राधिका, जगतपाल, पप्पू उर्फ दिनेश सिंह और मनोज कुमार का पर्चा जांच के बाद खरिज् कर दिया गया।  

निर्दलीय प्रत्याशियों में केवल अतुल कुमार निवासी चित्रकूट का पर्चा वैध पाया गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंद कुमार त्रिपाठी उर्फ बब्बू और भाजपा के जितेंद्र सिंह सेंगर का पर्चा भी वैध पाया गया है। 24 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि मतदान होगा अथवा निर्विरोध चुनाव संपन्न होगा। बताते चलें कि पिछले विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रह चुके आनंद त्रिपाठी ने नामांकन तक नहीं किया था जिससे सपा प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया था। अगर इतिहास फिर दोहराया गया तो निश्चित ही चुनाव निर्विरोध होगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र