किसानों के धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

 किसानों के धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार 



बांदा संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को लेकर कई योजनाएं बनाई जाती हैं लेकिन लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जाता है वही जनपद बांदा के क्रय केंद्र प्रभारी  सहकारी समिति ओरन के द्वारा किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। किसानों के द्वारा पहले भी जिलाधिकारी से अपनी समस्या को जिला अधिकारी के समक्ष रख चुके हैं।  जिलाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया था शीघ्र ही आप लोगों का धान खरीदा जाएगा लेकिन जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है खरीद अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते किसानों की इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। किसान मजबूर होकर सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। धान खरीद के लिए किसान  मंडी बागा में पिछले डेढ़ महीने से बैठे हुए हैं। किसानों के द्वारा आरोप लगाया गया कि जनपद बांदा के सभी क्रय केंद्रों में हर साल जमकर भ्रष्टाचार होता है जिसके चलते आज बाघा मंडी में किसान परेशान हालत में पड़ा हुआ है वही किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की उनका शीघ्र ही धान की खरीदारी की जाए इस मौके पर समाजसेवी का शालिनी पटेल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ