रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध पूरे विश्व के लिए खतरा:तिवारी

 रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध पूरे विश्व के लिए खतरा:तिवारी



भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा


गिरिराज शुक्ला


बिंदकी फतेहपुर।रूस तथा यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध पूरे विश्व के लिए खतरा है इसे समाप्त होना चाहिए यह बात भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने नगर के ललौली रोड स्थित वेद गेस्ट हाउस में आयोजित भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 20 दिन बीत चुके हैं एक और यूक्रेन का भारी नुकसान हो रहा है वहीं रूस का भी नुकसान हो रहा है और दोनों देशों के बीच का युद्ध विश्व युद्ध का रूप ले सकता है यह विश्व शांति के लिए अच्छी बात नहीं है दोनों देशों को ही इस मामले में आपसी वार्ता कर युद्ध रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के संगठन को लगातार मजबूत किया जाएगा और पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया जाएगा इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की अध्यक्षा जागृति तिवारी के तहसील कमेटी के संरक्षक रामराज सिंह तहसील अध्यक्ष सूर्यभान सिंह उपाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह महासचिव अरविंद कुमार शेख अब्दुल खालिक कैलाश नारायण मनीराम अशोक कुमार अर्जुन सिंह चंद्रपाल सिंह देवी सिंह शांतिलाल तिवारी डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ