श्रद्धापूर्वक मनाई गई भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती

 श्रद्धापूर्वक मनाई गई भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती



बांदा संवाददाता। सर्व वैश्य चेतना समिति  के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1005वीं जयंती डीएम कालोनी गली दो में सर्व वैश्य चेतना समिति कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्व वैश्य चेतना समिति मंडल अध्यक्ष रामसरन साहू एवं पदाधिकारियों ने मां कर्मा बाई जी की चित्र पर माल्यार्पण वदीप प्रज्‍ज्वलित कर खिचड़ी का भोग अर्पण किया।

राजेंद्र साहु ने कहा कि मां कर्मा और भगवान श्री कृष्ण में निश्चल प्रेम था : ऐसी मान्यता है कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा और भगवान श्री कृष्ण में निश्चल प्रेम था। वह स्वयं भगवान को गोद में बैठाकर खिचड़ी खिलाया करती थीं। जगन्नाथपुरी में यह परंपरा आज भी प्रचलित है। छप्पन भोग के पहले कर्मा मां की खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अंकित साहू,मनोज साहु, विनय कुमार गुप्ता आम आदमी पार्टी नेता सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समाज के युवाओं से मां कर्मा के भक्ति के आदर्श को अपनाने की अपील की गई। सभी मे मां कर्मा का जीवन-चरित्र संतानों को स्मरण कराने का संकल्प लिया। अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

रामबरन साहु मंडल अध्यक्ष सर्व वैश्य चेतना समिति, हिमांशु,, सर्वेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रोहित साहु, सूर्या साहु,मौनू, लवलेश, विनोद कुमार, ,राज गुप्ता आदि।

टिप्पणियाँ