श्वेता सिंह,आत्म हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह गौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांदा - मृतक श्वेता सिंह गौर आत्महत्या काण्ड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह (पति) को बांदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के द्वारा दी गई। बताया गया आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताते चलें पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह के भाई ओंकार सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गोकुलपुरी शंकर बाजार कर्वी चित्रकूट धाम के द्वारा बांदा नगर कोतवाली में दीपक सिंह (पति) राम बहादुर सिंह रिटायर्ड डीआईजी (ससुर)सास व जेठ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए f.i.r.दर्ज कराई गई थीं।
श्वेता सिंह गौर की बेटियों ने अपने पिता,सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि बांदा पुलिस द्वारा श्वेता सिंह गौर के पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है साक्ष्यों के अनुसार शेष आरोपियों को के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी
भाजपा वा नेत्री स्वेता सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला था, बेटी गोरी ने देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की थी, 10 वर्षीय मासूम गौरी ने कहा मेरी मां की मौत के जिम्मेदार मेरे पिता दीपक सिंह बाबा पूर्व आईपीएस राज बहादुर सिंह दादी और पारिवारिक गण है, पुलिस ने पति दीपक सिंह ससुर पूर्व आईपीएस राज बहादुर सिंह सहित चार पर एफ आई आर दर्ज की थी जिसमें पति दीपक सिंह और को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के द्वारा बताया गया बांदा पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है जांच के अनुसार जो साक्ष्य मिलेंगे उनके हिसाब से बाकी बचे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी