कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन
फतेहपुर।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का जन्मदिन असोथर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही प्रफुल्लित मन से मनाया गया, आज अपराह्न असोथर कस्बे में जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यक्रम माइक्रो डोनेशन पर बैठक लेनें आये थे, बैठक जैसे ही सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का तिलक लोचन व माल्यार्पण कर शुभकामनाओं का दौर जारी हो गया, गगनभेदी नारों व कर्तलध्वनि के मध्य केक काटकर श्री मिश्र द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया, उन्होंने कहा कि असोथर हम चाहे जितनी बार आयें हैं जाने का मन नहीं करता है यहां की माटी मुझे भाती है ,वह मुझे दुलराती व स्नेह करती है क्योंकि असोथर मेरा ननिहाल है ,आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं द्वारा जो आत्मीय स्नेह अनवरत् प्राप्त होता है अपरिमित व अविस्मरणीय है ,
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा असोथर मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष जी का स्वागत करते हुए जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गयीं, वहीं मंडल अध्यक्ष अमित अग्रिहोत्री द्वारा माल्यार्पण कर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुं बृजेन्द्र प्रताप सिंह ,, बेटू सिंह,, निर्मल सिंह, राघवेन्द्र सिंह,राम महेश निषाद,गौरव सिंह गौतम, बच्छराज सिंह,भीम सिंह, जयदेव सिंह,सौरभ अग्निहोत्री, आशुतोष विश्वकर्मा , विमल गुप्ता,शनी मिश्रा, करूणेश द्विवेदी, आकाश मिश्रा, कमलकांत सविता, सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।