कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, जेठ घायल

 कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, जेठ घायल



फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर ढोढियाही के समीप गुरूवार की सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार चाची को टक्कर मार दिया। जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि जेठ घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

जनकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव निवासी सुनील कुमार की 32 वर्षीय पत्नी अंजू देवी आज सुबह अपने जेठ अनिल के साथ मोटर साइकिल से शहर के नासिरपीर किसी काम से आ रही थी। बाइक जैसे ही थाने के अल्लीपुर ढोढियाही के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि जेठ अनिल घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। 


वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत


फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम आम्बापुर एनएच-2 में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया। 

जानकारी के अनुसार खागा कस्बे के चौक सराय निवासी जागेश्वर का 45 वर्षीय पुत्र शिवबाबू अपने साथी पप्पू अहमद पुत्र इस्माइल 40 निवासी गगई मोहल्ला के साथ मोटर साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। बाइक जब थरियांव थाने के आम्बापुर एनएच-2 में पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे शिवबाबू की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि पप्पू गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल पप्पू को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद दोनो के परिजनों में कोहराम मच गया। 


थ्रेसर की चपेट में आकर किशोरी की मौत


फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम काजी का पुरवा में गुरूवार की देर रात थ्रेसर की चपेट में आ जाने से 17 वर्षीय किशोरी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार काजी का पुरवा गांव निवासी मंगरू पाल के खेत में देर रात थ्रेसर से गेहूं कतरा जा रहा था। वहीं मौके पर उसकी पुत्री रूबी देवी खडी थी। अचानक किशोरी का दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया। जिसकी चपेट में आ जाने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। 



अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल


फतेहपुर। हुसैनगंज कस्बे के अन्तर्गत गुरूवार की देर शाम अनियंत्रित होकर टैªक्टर पलट जाने से आधा दर्जन श्रद्धालू घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

जनकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर निवासी रमेश की 45 वर्षीय पत्नी दुलारी, वीरेन्द्र का 12 वर्षीय पुत्र देवा, राजकुमार की 50 वर्षीय पत्नी ननकी, शिवगोपाल की 38 वर्षीय पत्नी मीना देवी, धर्मराज की 42 वर्षीय पत्नी गीता देवी व रामबाबू की 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी सहित दो दर्जन से अधिक गांव वाले मुण्डन समारोह में टैªक्टर में सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंदिर आये थे। वापस लौटते समय जैसे ही टैªक्टर कस्बा के समीप पहुंचा तभी अचानक सामने भैंस आ जाने पर अनियंत्रित होकर टैªक्टर पलट गया। जिसमें दुलारी, देवा, ननकी, मीना देवी, गीता देवी व रीता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जबकि टैªक्टर में बैठे अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोंटे आयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


अलग-अलग सडक हादसों में चार घायल


फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सडक हादसों में चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी शिवदर्शन की 45 वर्षीय पत्नी रन्नों देवी आज सुबह अपना इलाज कराने के लिए इलाहाबाद जाने हेतु पैदल रोड पर आ रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। इसी प्रकार बकेवर थाना क्षेत्र के कृष्णपुर गांव निवासी वीरेन्द्र का 38 वर्षीय पुत्र राजबहादुर बाइक द्वारा मोटर साइकिल से किसी काम से जा रहा था। ज बवह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवइया गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बोलेरों ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी फरीदपुर गांव निवासी शिवभजन का 30 वर्षीय पुत्र मनोज व ललौली थाने के बहुआपर निवासी बंदी का 35 वर्षीय पुत्र मनोज घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान,
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र