यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री

 यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री



आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ


बिंदकी फतेहपुर।यज्ञ करने से जीवन में ढेर सारी सफलताएं मिलती है जीवन सफल होता है यह बात नगर के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन यज्ञ की महिमा बताते हुए लखनऊ से आए महा उपदेशक आचार्य विश्व व्रत शास्त्री ने कहा

उन्होंने कहा यज्ञ करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है लंबी आयु प्राप्त होती है जीवन की सभी बाधाएं तथा कष्ट दूर होते हैं व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है बीमारियां पास नहीं आती मनुष्य अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है जिससे अपने और अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पड़ोस मोहल्ला तथा गांव के लोगों का भी भला होता है इसलिए सभी को यज्ञ और हवन अवश्य करना चाहिए आर्य समाज के वार्षिक उत्सव के बारे में आर्य समाज के मंत्री इंद्रधर लाल ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव में प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक यज्ञ भजन तथा उपदेश होंगे तथा शाम को 7:00 बजे से 10:00 बजे रात तक भजन उपदेश होंगे जिसमें दूरदराज से आए भजन उपदेशक तथा महा उपदेशक तथा आमंत्रित विद्वान जन अपने विचार रखेंगे इस मौके पर आर्य समाज बिंदकी के प्रधान श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ ननकऊ के अलावा वेद प्रकाश गुप्ता अरविंद गुप्ता पप्पू गुप्ता प्रेमधर अरबिंद विश्वनाथ ओमर ओम जी गुप्ता कृष्ण कुमार डॉक्टर महेश आर्य वीरेंद्र गुप्ता सरोज गुप्ता ज्ञानेंद्र पप्पू रविन्द्र उर्फ गप्पू आर्य सुरेश कुमार तथा बड़े गुप्ता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ