जन साहस संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव
बांदा - जनपद के महुआ ब्लॉक के महुआ ग्राम पंचायत में 1 मई को मजदूर दिवस (श्रमिक दिवस) मनाया गया जिसमें जन साहस संस्था के द्वारा मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मजदूर मजदूरी करता है इसके बाद उनकी मजदूरी काफी हद तक फस जाती है। जिसके लिए मजदूरों को अनेक प्रकार के उपाय बताए एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई, वही इस मौके पर बेटालाल (महुआ ग्राम प्रधान) जन साहस संस्था से जिला समन्वयक धीरेंद्र भारती , ज्ञानदीप (वर्कर प्रोटेक्शन फील्ड ऑफिसर) ,सरिता शुक्ला जी(कम्युनिटी इंगेजमेंट फील्ड ऑफिसर),इंद्रजीत (जन साथी) रेखा चौधरी (जन साथी) व समूह सखी वार्ड मेंबर और मनरेगा मेठ उपस्थित रही। मजदूर दिवस के अवसर पर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और मजदूरों को जागरूक किया गया। मजदूरों की उपलब्धियों पर चर्चा करके सभी मजदूरों को अवगत करवाया गया ।चर्चा दौरान देश के लिए मजदूरों के योगदान पर चर्चा की गई। मजदूरों के अधिकारों के बारे में जानकारी बताया गया।संस्था के उद्देश्य कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में चर्चा की गई।सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।
संस्था द्वारा संचालित मजदूर हेल्पलाइन न.-18002000211, महिला हेल्पलाइन न.- 180030002852 की जानकारी दी गई।मजदूरी करने के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।