अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नवनियुक्त किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री का किया जोरदार स्वागत
फतेहपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन ( अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री बुध प्रकाश सिंह को प्रतीक चिन्ह व फूल मालाओं से जोर दार स्वागत व सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह चौहान मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज व कार्यक्रम व्यवस्था का कार्य ठाकुर रवि सिंह जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री हितेंद्र बहादुर सिंह व भारतीय किसान यूनियन फतेहपुर के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह गौतम महेंद्र सिंह परिहार अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपिका सिंह तोमर जिला व उनकी महिला पदाधिकारी श्रीमती निशा तोमर साधना सिंह, आशा सिंह, सरला सिंह नीलम सिंह द्वारा राजेश सिंह चौहान व बुद्ध प्रकाश सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
अपने उदभाषण के दौरान राजेश सिंह चौहान ने क्षत्रिय समाज के हितो की रक्षा के लिए तन मन धन से सहयोग करने की बात कही.... जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री बुद्ध प्रकाश ने क्षत्रिय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बार एसोसिएशन की ओर विधिक सहायता मुहैया कराने बात कही.. वही अपने भाषण के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर ने अपने ओजपूर्ण भाषण में क्षत्रिय समाज के एकता विकास व हितो की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा गया कि जनपद का सारा क्षत्रिय समाज राजेश सिंह चौहान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गौरवान्वित महसूस कर रहा है और जनपद का सारा क्षत्रिय समाज राजेश सिंह ज़ी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा है।
स्वागत समारोह के दौरान जनपद के प्रत्येक कोने से क्षत्रिय समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.. जिनमे जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह अंकित सिंह चौहान जयदेव सिंह गौतम सौरव सिंह लक्ष्मण सिंह भदौरिया ललित सिंह चंदेल रवि प्रताप सिंह राज ठाकुर रणधीर सिंह विक्रम सिंह जितेंद्र बहादुर सिंह सुरेश शुक्ला रविंद्र सिंह चौहान निर्भय सिंह परमार वरदानी सिंह डॉ अभिषेक सिंह रुद्र पाल सिंह परिहार उदय प्रताप सिंह मार्कंडेय नाथ सिंह अतुल सिंह योगेश सिंह राकेश सिंहअमर बहादुर सिंह शिवम सिंह राम प्रताप सिंह ऋषभ सिंह अंशु प्रताप सिंह रवेंद्र सिंह विभव परिहार अनंत सिंह चंदेल अजय भदोरिया संग्राम सिंह राठौर जिला अध्यक्ष करणी सेना अजीत सिंह राठौर आशीष सिंह चौहान आशीष सिंह गौर शिवा ठाकुर आदित्य प्रताप सिंह रविंद्र सिंह चौहान आशीष सिंह पिंटू सिंह सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति व जिले के सम्मानित पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे