जिलाधिकारी की भूसा दान यज्ञ व्यापार मे तब्दील
बांदा का भूसा बाहरी जिले में ले जाकर ईट भट्ठे में प्रयोग में लाया जा रहा है
रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव
बांदा - जनपद के जिलाधिकारी बांदा के द्वारा भूसा दान यज्ञ में जन समुदाय से कीया गया आवाहन जिसमें बांदा जनपद के स्थाई अस्थाई गौशालाओं के लिए निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण में अति आवश्यक बताते हुए आवाहन किया गया था। जिसमें जनपद बांदा के कुछ गणमान्य के द्वारा भी भूसा दान यज्ञ में आहुतियां दी गई थी।
जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल के द्वारा बांदा जनपद से बाहर भूसा का व्यापार एवं ले जाने के लिए पूर्व में ही प्रतिबंधित किया गया था समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार के साथ विकासखंड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए थेl कि इन आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जावे
पैलानी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलोर से बाहरी जिलों में ले जाने की ग्रामीणों की सूचना पर मीडिया बंधुओ के साथ पहुंच कर देखा गया तो मौके पर यह डी सी एम भूसा लादे मिली।जिसके लेबर से बात करने पर बताया की यह भूसा भट्ठे में जा रहा है।
इस तरह से बांदा जिले का भूसा बाहरी जिले के ईट भट्ठे वाले ढोने से आने वाले दिनों में जानवरों के लिए भूसा अकाल हो जायगा।
जनपद के समस्त तहसील में उप जिला अधिकारी एवं तहसील दारू की अनदेखी के कारण बांदा जनपद के भूसा का व्यापार अनवरत ईट भट्ठा के द्वारा किया जा रहा है