बर्गर रेस्टोरेंट में आग लगने से फटा सिलेंडर 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

 बर्गर रेस्टोरेंट में आग लगने से फटा सिलेंडर 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल 



रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव


बांदा -  रेस्टोरेंट में अचानक सिलेंडर में आग लगने से फटा सिलेंडर, पुलिस व् ,दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,  आग लगने से लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल,  सभी घायलों को ट्रांमा सेंटर बांदा में कराया गया भर्ती, 

आपको बता दें कि जनपद बांदा के रामलीला मैदान में एक बर्गर रेस्टोरेंट मे आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट सिलेंडर की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही बिजली की सप्लाई सही कर रहे तीन विद्युत कर्मी भी इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। जैसे ही सूचना पुलिसकर्मियों एवं दमकल कर्मियों को मिली तत्काल दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर बांदा में कराया भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद  मौके पर, कमिश्नर दिनेश सिंह ,आईजी,  जिलाधिकारी अनुराग पटेल ,व  पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने‌ घायलों का हालचाल लिया ,। घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान की है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति बांदा,फतेहपुर,की मिली कमान
चित्र
हाथरस में 33 वर्षीय महिला नाबालिग प्रेमी के साथ बिना कपड़े के थी, उसकी 6 वर्षीय बेटी ने देख लिया, दोनो ने मिलकर मासूम की हत्या कर दिया
चित्र
नलकूप में सो रहे किसान की निर्मम हत्या,अनुमान है की लूट के इरादे से आए थे हमलावर
चित्र
ड्रोन कैमरों की उड़ने वाली अफवाहो के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक
चित्र
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद
चित्र