द्रौपदी मुर्मू होंगी बीजेपी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार

 द्रौपदी मुर्मू होंगी बीजेपी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार



न्यूज़।बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, देश को मिलेगी पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 15 राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था।उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। द्रौपदी मुर्मू संथाल परिवार(एक आदिवासी जातीय समूह) से ताल्लुक रखती हैं। द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।2006 से 2009 तक एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2009 तक रायरंगपुर विधानसभा की सदस्य भी रहीं।

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।इनके विरोध में यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने मैदान में उतारा है।

द्रौपदी मुर्मू भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड की राज्यपाल रही हैं।वह 18 मई, 2015 से 12जुलाई, 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं।

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राज्यपाल रहीं।द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है, क्यूंकि विपक्ष की तुलना में इनके पास 49% जबकि विपक्ष के पास मात्र 24 फ़ीसदी ही ताकत है।

टिप्पणियाँ