गंगा नदी नहाने गए सात लोग डूबे, एक बच्ची समेत चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

 गंगा नदी नहाने गए सात लोग डूबे, एक बच्ची समेत चार की मौत, तीन की हालत गंभीर



 फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गंगा नहाने गए सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह मातिनपुर घाट की है, जहां गंगा नदी में स्नान कर रहे लड़के और लड़कियों समेत सात लोग डूब गए। गोताखोरों ने चार शवों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीन को निकालकर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।  

घटना की सूचना पर मौके पर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। घटला स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों को बाहर निकलवाया। मिली जानकारी के अनुसार, मातिनपुर गंगा घाट में मंगलवार को नहाते समय सात लोग गंगा में डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका, लेकिन चार की मौत हो चुकी थी। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मातिनपुर निवासी अमीरे की बेटी शीबा की सोमवार को निकाह था। फतेहपुर से बारात पहुंची थी। मंगलवार दोपहर शादी समारोह में आए सात रिश्तेदार  गंगा नहाने गए थे। इनमें दो युवक डूबने लगे, तो बाकी उनको बचाने की कोशिश करने लगे। तभी सातों डूब गए। शोर होने पर मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने तलाश चालू की।

टिप्पणियाँ