गौरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह का हुआ बांदा आगमन, गौ रक्षा समिति ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव
बांदा- आज विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह का आगमन हुआ जिसके अंतर्गत बांदा गौ रक्षा समिति के समस्त पदाधिकारियों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह के साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, मातृशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री ज्योति करवरिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बताते चले कि इस अवसर पर स्वराज कालोनी स्थित बासू होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विश्व हिंदू महासंघ के अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी उनका अभिवादन एवं स्वागत किया। इस मौके पर गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने गौ रक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष को गौ माता की एक तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की एवं फूल मालाओं से भव्य रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण ने गौ रक्षा समिति बांदा के पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्रशंसा की। बताते चले कि इस कार्यक्रम का आयोजन गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारी गणों सहित अन्य कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। योगेंद्र सिंह ने बताया कि महाराज के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में गौ सेवा से संबंधित सभी मामलों को लेकर सख्त संज्ञान लिया जाता है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जाती है और बताया कि महाराज का जन्म उत्सव पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है जो कि यह कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलेगा और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के लिए हमेशा आगे आकर लोगों की रक्षा की है और गौ वंश से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेकर जैसे तस्करी का मामला और महाराज हिंदुत्व के लिए प्रेरणा स्रोत है तथा प्रदेश मंत्री ने बताया संगठन की मात्र शक्तियों के द्वारा महाराज का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से 1 सप्ताह तक पुर उत्तर प्रदेश समाज शक्तियों द्वारा बनाया जा रहा है गया इस मौके में उपस्थित प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष मिश्रा, जिला सह प्रभारी देवीदास गिरी महाराज शंभू धुरिया जिला कोषाध्यक्ष राम गोपाल साहू जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता जिला मंत्री आलोक प्रजापति जिला मंत्री विकास गुप्ता दद्दा जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार जिला प्रचार मंत्री रजनीश कुमार प्रजापति नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया नगर कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह नगर उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी