प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संवाद करें,- मंत्री रामकेश निषाद
रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव
बांदा - गुरुवार को ब्लॉक सभागार में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे बाहरी गतिविधियां अभियान के तहत पिछड़ा सामाजिक प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद का फूलमालाओं से स्वागत किया। मंत्री रामकेश निषाद ने सभी का आभार जताया, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने की बात समझाते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास वाली भाजपा पार्टी के सामने अन्य पार्टियों की दुकानें बंद होती नज़र आ रही हैं। भाजपा हमेशा पिछड़े वर्गों का हितैषी रही है। उन्होंने बुंदेलखंड में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संवाद करें, उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताएं, उनकी समस्याओं से रूबरू हों, तभी आम जनता भाजपा पर भरोसा करेगी। उन्होंने यूपी में भाजपा सरकार बनाने पर महिलाओं की अहम भूमिका का भी बखान किया।
इस दौरान भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय, जिला महामंत्री कल्लू राजपूत, शैलेंद्र जायसवाल, राजेश सेन, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, जिला संयोजक (आई टी) सचिन अग्निहोत्री, रमेश चन्द्र पांडेय, गोपाल गुप्ता, कैलाश शिवहरे आदि मौजूद रहे।
उधर मुंगुस गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित बनियन तालाब में जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने भूमि पूजन किया। उन्होंने ने वर्षा शुरू होने से पूर्व कार्यपूर्ण को कहा। ग्राम प्रधान रामस्वरूप, बीडीओ अमित कुमार आदि मौजूद रहे।