विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने योगा दिवस के उपलक्ष्य मे केन तट पर किया योगाभ्यास

 विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने योगा दिवस के उपलक्ष्य मे केन तट पर किया योगाभ्यास



रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव


बांदा - विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले विश्व योगा दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का प्रारंभ गौ रक्षा समिति ने केन तक परिसर में आज चयनित खड़े होकर की जाने वाली योग क्रियाओं के अंतर्गत ताड़ासन वक्रासन अर्ध चक्रासन एवं त्रिकोणासन आदि योग क्रियाएं गौ रक्षा समिति के कार्यक्रम मैं उपस्थित शिक्षक महर्षि परमहंस योग केंद्र के अध्यक्ष  गंगा शरण त्रिपाठी ने योगा के महत्व को विस्तार से। गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश ने बताया कि स्वास्थ्य को दृष्टि में रखकर योग दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासन प्रशासन के अधिकारी नेता गढ़ भी योग दिवस के अवसर पर योग लाभ के लिए बढ़-चढ़कर प्रतिवर्ष भाग लेते हैं। आगे-आगे प्रजापति जी ने बताया कि रोजाना योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ से शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति हेतु योग महत्वपूर्ण है। मौजूद समिति के वरिष्ठ जिला प्रवक्ता श्री भरत बाबू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि योग से बीमारियों को दूर कर खुद को स्वास्थ्य रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है। इस मौके पर  रजनीश प्रजापति आदित्य सोलंकी रामकेश प्रजापति शालिनी पटेल प्रशांत त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ