असोथर पुलिस नामजद आरोपी को आला कत्ल के साथ किया गिरफ्तार
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा बांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी थरियाँव वीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना असोथर से दिनांक 10 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 107/22 धारा 302 भादवि के बांछित अभियुक्त बलराम उर्फ बल्ला पुत्र स्व० रामआसरे निवासी ग्राम केवटरा मजरे सातोजोगा पोस्ट सातोधरमपुर थाना असोथर को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मेडी का पुरवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आला कत्ल फावडा वरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार यादव उपनिरीक्षक सूरज कुमार कनौजिया उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह कांस्टेबल आशीष कुमार कांस्टेबल कुलदीप सिंह चालक सुनील यादव रहे मौजूद।