पंखे का प्लेग लगाते समय गर्भवती महिला की करंट लगने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव
बाँदा - जनपद के बबेरु कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव में 28 वर्षीय गर्भवती महिला को पंखे का प्लेग लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई हैं। परिजनों ने देखा तो बेसुध हालत में बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव की रहने वाली गर्भवती महिला पूजा देवी पत्नी संता उम्र 28 वर्ष घर में पंखे का प्लेग विद्युत बोर्ड में लगा रही थी। तभी करंट की चपेट पर आकर झुलस गई, परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर का परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक पूजा गर्भवती थी इसी माह पर महिला की डिलीवरी होनी थी। लेकिन आज पंखे का प्लेक लगाते समय करेन्ट लगने से मौत हो गई है। अभी पिछले वर्ष शादी हुई थी, जो पहला बच्चा गर्भ में था, इस घटना को देखते हुवे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वही डॉ बृजेश कुमार भारतीय के द्वारा बताया गया की पतवन गांव से कुछ लोग पूजा पत्नी संता उम्र 28 वर्ष को लेकर आए थे , परिजनों के अनुसार करंट लगा था। जिसका परीक्षण करने के दौरान वह मृत अवस्था पर थी।