उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने विनोदिनी गुप्ता को प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश संयोजक किया नियुक्त

 उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने विनोदिनी गुप्ता को प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश संयोजक किया नियुक्त



फतेहपुर।उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की सम्बद्ध इकाई प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश संयोजक के पद पर पोस्ट ग्रेजुएट पूर्व एन सी सी कैडेट पूर्व अध्यक्ष अग्रहरि समाज की विनोदनी गुप्ता को संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व कार्यवाहक जिलामहामंत्री चन्द्रप्रकाश बब्लू गुप्ता ने मनोनीत किया।

दिनांक 4 सितम्बर को प्रदेश महिला संगठन की इकाई का गठन किया जाएगा।  संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने नवनियुक्त प्रदेश संयोजक विनोदनी गुप्ता को शुभकामनाएं देते कहा महिला संगठन महिलाओ के उत्थान व रक्षा सुरक्षा में अपने नए आयाम विकसित करेगा नवनियुक्त प्रदेश संयोजक विनोदनी गुप्ता ने कहा पद दायित्व का निष्ठा पूर्वक पालन करते संगठन को विकसित करेंगे व महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेंगे महिलाये संगठन में जुड़ने हेतु सादर आमंत्रित है।

टिप्पणियाँ