कजेलियां बहाने गए दो सगे भाइयों की जमुना में डूबकर हुई मौत

 कजेलियां बहाने गए दो सगे भाइयों की जमुना में डूबकर हुई मौत



मछुआरों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जमुना से निकाले शव


घर का चिराग बुझने से परिवार  व मोहल्ला में मातम पसरा


ललौली (फतेहपुर)।ललौली कस्बे के नसीरखानी मोहल्ला के चुन्ना रैदास के दो लड़के करण 18 वर्ष, अर्जुन 16 वर्ष गुरुवार को सुबह करीब 7  बजे कजेलियां लेकर जमुना नदी चिल्ला पुल पर गए थे सभी लोग नहा रहे थे। जमुना का जलस्तर पहले बढ़ गया था और अब जमुना का पानी घटने से लेव लगा था जिससे नहाते वक्त हो अर्जुन फिसल कर दूर निकल गया और वह डूबने लगा तभी साथ में नहा रहे करण ने देखा तो उसे बचाने के लिए वह भी कूद गया। भाई को बचाने के चक्कर में दोनों डूब गए हैं नहा रहे सभी लोगों ने हल्ला मारा जिससे कुछ मछुआरों ने आकर काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिली 2 घंटे बाद दोनों आपस में लिपटे हुए मिले परिजनों ने वहां से लेकर बगहा प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया और बताया कि यह दोनों की मौत हो चुकी हैं मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव में फैली तो मातम पसर गया। पिता चुन्ना रैदास के दो लड़के और एक लड़की पूजा सबसे छोटी है। दोनों लड़कों की मृत्यु के बाद परिजन व बहन पूजा का रो रो कर बुरा हाल है। बहन पूजा चिल्ला चिल्ला कर रोती है कि अब मैं किसके राखी बांधू दूंगी। वही परिजनों ने पुलिस को सूचना ना देकर परिजन व गांव के लोगों की सहमति से दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

टिप्पणियाँ