ग्राम प्रधान व उसके साथियों द्वारा महिला से शौचालय निर्माण के लिए आए रुपयों को छीना गया जबरन

 ग्राम प्रधान व उसके साथियों द्वारा महिला से शौचालय निर्माण के लिए आए रुपयों को छीना गया जबरन



महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए प्रधान व पूर्व सचिव पर लगाए आरोप


अशोथर/फतेहपुर। अशोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरार्व विकासखंड हस्वा तहसील फतेहपुर की सुखली पत्नी रघुराज ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह व पंचायत सचिव विपिन कुमार तथा आशीष पांडे के ऊपर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने भारत सरकार द्वारा शौचालय निर्माण हेतु जो ₹12000 की धनराशि दी गई थी। बैंक में सुखली देवी से जबरन निकलवा कर उस पैसे को जप्त कर लिया है तथा प्रार्थिनी का शौचालय भी अभी तक नहीं बनवाया गया। वही सुखली देवी ने बताया कि गांव में अनेक अनियमितताएं चल रही है जिसकी जांच हो रही है। वही सुखली देवी के अनुसार पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह के दबाव में फर्जी तरीके से पीड़िता पर दबाव बनाया जा रहा है तथा भ्रामक व मनगढ़ंत तथ्यों को जोड़कर उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर और शौचालय के निर्माण हेतु पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक का द्वार खटखटाया है। शिकायती पत्र देने वालों में शिव भवन, शिव शंकर, कलावती, शिव भजन, नरेंद्र, महेंद्र, कामता प्रसाद आदि लोग रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ