ई रिक्शा व ऑटो में क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने की खबर को किया था प्रकाशित

 ई रिक्शा व ऑटो में क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने की खबर को किया था प्रकाशित



परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों को ढो रहे ई रिक्शा व ऑटो पर कसा शिकंजा



बांदा - परिवहन विभाग बांदा एवं यातायात पुलिस के  द्वारा ई रिक्शा एवं ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारियों को भरने व बच्चों को मनमानी तारीके से तरीके से भर कर के उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाता है। जिसकी खबर को हमारे समाचार पत्र अवध की जंग में कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए एआरटीओ बांदा अपनी पूरी टीम सहित यातायात पुलिस की साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। 

आज आर टी ओ विभाग द्वारा प्रकाशित हो रही खबरों का संज्ञान लेते हुए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ढोने वाले आटो वा ई रिक्शा चालक छमता से अधिक बच्चो को बैठा का उनका जीवन खतरे में डालते हैं।

कुछ दिनों से बराबर कभी आटो में छमता से अधिक बच्चो को बैठाए खबरे चलाई गई तो कभी ई रिक्शा चालक कई बच्चो को ले जाता दिखाया गया। इन्ही खबरों का संज्ञान लेते हुए आज आर टीओ बांदा  ने आज छमता से अधिक बच्चो को बैठाने वाले चालकों को कड़ी चेतावनी देकर दोबारा पकड़े जाने से कड़ी कारवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। साथ ही बार बार चेतावनी के बाद भी न मानने वालो के चलन भी काटे गए।

टिप्पणियाँ