रामराज्याभिषेक की कथा सुन श्रोता भक्त मंत्रमुग्ध

 रामराज्याभिषेक की कथा सुन श्रोता भक्त मंत्रमुग्ध



फतेहपुर।मलवा विकास खंड के ऐतिहासिक,पौराणिक नगरी शिवराजपुर के बम आखाडा हनुमान मंदिर मे नौ दिवसीय श्री राम कथा का रविवार को समापन हुआ।श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर राम राज्याभिषेक पर उत्सव मनाया।विराम दिवस पर कथा व्यास यदुनाथ अवस्थी ने श्रीराम राज्याभिषेक का मार्मिक ढंग से वर्णन किया।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के राज्य में प्रजा सुखी थी।उनके राज्य में किसी को कोई कष्ट नहीं था।प्रभु श्रीराम ने जीवन में किसी भी जीव का तिरस्कार नहीं किया,इसलिए ही प्रभु को पुरुषोत्तम भी कहा गया है।श्रद्धालुओं ने श्रीराम की जयघोष किया जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर दीपक त्रिपाठी,रोहित दुबे,अभय मिश्र,आलोक गौड़, अवधेश द्विवेदी,प्रेमप्रकाश तिवारी,अशोक द्विवेदी रहे। आयोजकों ने बताया सोमवार को  मंदिर परिसर मे रात्री जागरण आक्रेस्ट्रा होगा।जिसमे कानपुर के कलाकारों द्वारा झाकिया दिखाई जायेगी और भजन प्रस्तुत होंगे।

टिप्पणियाँ