भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन धर्म दासपुर के फार्म हाउस पर बड़े धूमधाम से मनाया गया
फतेहपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। राजेश सिंह चौहान धर्मदासपुर के फार्म हाउस पहुंचते ही हजारों की संख्या में उपस्थित किसानों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और किसान यूनियन जिंदाबाद जिंदाबाद राजेश सिंह चौहान जिंदाबाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए भारतीय किसान यूनियन जिला सचिव छोटू सिंह परिहार के साथ सैकड़ों किसान पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इतना ही नहीं जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जन्मदिन की बधाई देने सी ओ सिटी थानाध्यक्ष थरियांव भाजपा नेता रोहित सिंह तोमर ग्राम प्रधान सरोली अतुल सिंह इनके अलावा तमाम नेता और किसान जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और वहां पर जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे भंडारे का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया अचानक पानी बरसने के कारण भोजन कर रहे लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।