व्यापारियों ने हदगाव व सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया मुलाकात
खागा (फतेहपुर)।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की प्रेमनगर वा हथगाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सुल्तानपुर घोष वा हथगाम थाना प्रभारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनसे प्रथम शिष्टाचार भेंट किया, सर्वप्रथम थाना सुल्तानपुर घोष पहुंच कर नवांगुतुक थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रथम शिष्टाचार भेंट करते हुए प्रेमनगर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया, इसके बाद जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल हथगाम कस्बे
पहुंचे जहां उन्होंने हथगाम व्यापार मंडल वा शाहपुर व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साथ में लेकर हथगाम थाना प्रभारी रंजीत सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनसे भी प्रथम शिष्टाचार भेंट करते हुए हथगाम व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया। दोनों ही अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों वा व्यापारियों के पूरा सम्मान पूरा ख्याल रखा जाएगा।इस मौके पर प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र गौतम मुन्ना भाई,संरक्षक डाक्टर संतोष कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यूसुफ भाई,उपाध्यक्ष कमला प्रसाद अग्रहरी, मंत्री राधेश्याम अग्रहरी,वरिष्ठ व्यापारी ,प्रेमनगर मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महामंत्री डाक्टर सुधीर यादव तो वहीं हथगाम व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश सिंह यादव,कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ल,युवा अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी,शाहपुर व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष अख्तर रजा उर्फ शानू बाबा,व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल साहू,महामंत्री सत्यम मोदनवाल,उपाध्यक्ष उमेश गुप्त,विनोद कुमार गुप्त,खागा व्यापार मंडल के संगठन मंत्री अनुराग शुक्ल, मिडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।