11 दिवसीय रामलीला का प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

 11 दिवसीय रामलीला का प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन




बांदा - जनपद के तिंदवारी कस्बे के  पारंपरिक 11 दिवसीय रामलीला का समापन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। कस्बे के पुरुषों व महिलाओं ने मंच पर पहुंचकर राज सिंहासन में विराजमान प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण व महावीर हनुमान का तिलक कर आरती उतारी। 14 वर्ष के वनवास की अवधि समाप्त होने पर प्रभु श्री राम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर सभी वानरी सेना से भावपूर्ण विदाई लेकर माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी एवं विभीषण सहित अयोध्या आते हैं। जहां सभी प्रजा वासियों की सहमति से गुरु वशिष्ट ने राम को राजा बनाने का आदेश दिया। प्रभु श्री राम के अयोध्या आने का सुखद समाचार सुनकर सभी अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे। अयोध्यावासी जो जैसी स्थिति में था वैसे ही नंगे पैरों प्रभु श्री राम व माता जानकी के दर्शन हेतु दौड़ पड़ते हैं। प्रभु श्री राम ने अयोध्या आते ही सर्वप्रथम अपनी माता का कैकेयी से मिले और सभी माताओं को प्रणाम किया। भ्राता भरत व शत्रुघ्न को सीने से लगाया। यह भावुक दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें भर आई। 'प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन आयुसु दीन्हा"गुरु वशिष्ट ने प्रभु श्री राम का तिलक कर उनके राजा बनने की घोषणा की। दर्शक दीर्घा में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने राजा रामचंद्र का तिलक कर आरती उतारी। इसके उपरांत 11 दिवसीय श्री राम लीला मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर कमेटी पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ