लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा धूमधाम से जन्मदिवस।

 लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा धूमधाम से जन्मदिवस।



फतेहपुर। अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वी जयंती 31 अक्टूबर 2022 को प्रतिमा स्थल पटेल नगर चौराहा फतेहपुर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जन सेवक राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता अखंडता के प्रतीक के रूप में जनसामान्य में अपने आप को प्रतिस्थापित कर तथा भारतीय प्रशासनिक तंत्र को विकसित कर अपने प्रशासनिक क्षमता, दृढ़ निश्चय, राजनैतिक, एक समृद्धि साली बौद्धिक तथा कार्य के प्रति समर्पण की मिसाल अपने अधिवक्ता काल में प्रदर्शित किया है। वहीं एक किसान के रूप में शोषण, उत्पीड़न के विरोध में लौह पुरुष जैसे प्रतिमानो को गढ़ने का काम किया है। ऐसे मुकाम पुरुष की जयंती में हम सभी का देश की आजादी और राष्ट्रीयता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आने वाले भविष्य के लिए प्रेरणादाई बने। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के माध्यम से जन सामान्य में उनके योगदान को उनकी एक उक्ति के माध्यम से समझा जा सकता है। 31/10/ 2022 को प्रतिमा स्थल पटेल नगर चौराहा में प्रातः 9:00 बजे माल्यार्पण तत्पश्चात अखंड विशाल रथ यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें विशाल रथयात्रा पटेल नगर चौराहा से पत्थर कटा, सदर अस्पताल, ज्वालागंज, वर्मा तिराहा, राधानगर, जोनीहा चौराहा, अवंती बाई चौराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा होते हुए पटेल नगर में समापन होगा। इस विशाल रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामविशाल पटेल, आचार्य कमलेश योगी, रामसनेही वर्मा, महेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग  मौजूद रहेंगे।

टिप्पणियाँ