श्री कृष्ण सुदामा का मंचन देखकर भावविभोर हुए लोग

 श्री कृष्ण सुदामा का मंचन देखकर भावविभोर हुए लोग



रिमझिम बारिश के बावजूद महिलाओं ने की खरीदारी


7अक्टूबर तक चलेगा दशहरा महोत्सव


बिंदकी फतेहपुर।दशहरा महोत्सव के चौथे दिन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का सुंदर मंचन किया गया रिमझिम बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने बंदा मन से आए कलाकारों का सुंदर मंचन देखा और भावविभोर हुए महिलाओं ने जमकर खरीदारी किया।

नगर के रामलीला मैदान में 3 अक्टूबर से दशहरा महोत्सव प्रारंभ हुआ था गणेश पूजन एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ था श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया था 4 अक्टूबर को शंकर लीला पूतना वध तथा नंद उत्सव का सुंदर मंचन किया गया 5 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कैबिनेट मंत्री राकेश सचान विधायक राजेंद्र सिंह पटेल विधायक जय कुमार सिंह के अलावा जिलाधिकारी श्रुति सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक सहित तमाम लोग मौजूद रहे थे 5 अक्टूबर को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम एवं अहंकारी रावण की सेना के बीच घंटों युद्ध हुआ जिसमें अहिरावण का वध हुआ था 6 अक्टूबर को श्री कृष्ण सुदामा चरित का सुंदर मंचन किया गया रिमझिम बारिश के बावजूद भी भक्तों ने सुंदर मंचन देखा महिलाओं ने जमकर खरीदारी की 7 अक्टूबर को होना था लेकिन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बारिश के कारण दशहरा महोत्सव 7 अक्टूबर को समापन होगा दशहरा महोत्सव को लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता के अलावा संरक्षण मंडल के अनिल गुप्ता चार्ली नरेंद्र गुप्ता अशोक गुप्ता गोपाल जी गुप्ता रामेश्वर दयाल गुप्ता सुनील गुप्ता बाबा के मुन्ना लाल सोनकर संदीप बिश्नोई गोविंद बाबू टाटा दीनानाथ गुप्ता गोलन गुप्ता दिनेश मिश्रा पुरषोत्तम गुप्ता दिनेश दुबे मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे और लगातार दशहरा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है।

टिप्पणियाँ